कल से आम जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, जाने कैसे करे निःशुल्क बुकिंग

राष्ट्रपति भवन परिसर स्थित अमृत उद्यान रविवार से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। लोग सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार से रविवार) सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच उद्यान में घूमने के लिए जा सकते हैं। उद्यान में बुकिंग और प्रवेश निःशुल्क है और इसके लिए राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक पोर्टल से पास लेना होगा।