inshorts

कल से ट्रेनों में सस्ता मिलेगा पानी, महंगा चार्ज किए जाने पर यहां करें शिकायत

जीएसटी दरों में कटौती के बाद 22 सितंबर से 1 लीटर रेल नीर अब ₹15 की जगह ₹14 में मिलेगा। ट्रेन में या किसी स्टेशन पर अगर कोई वेंडर महंगा चार्ज कर रहा है तो रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल कर शिकायत करें। इसके अलावा रेल मदद ऐप, रेलवे कंप्लेंट पोर्टल या सोशल मीडिया पर भी शिकायत कर सकते हैं।