कलकत्ता व केरल समेत 4 उच्च न्यायालयों में 7 एडिशनल जजों को किया गया स्थाई

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को बताया कि कलकत्ता, केरल, पंजाब व हरियाणा और झारखंड हाईकोर्ट में 7 एडिशनल जजों को स्थाई कर दिया गया है। बकौल मेघवाल, कलकत्ता हाईकोर्ट में एडिशनल जज जस्टिस अनन्या बंदोपाध्याय, जस्टिस राय चट्टोपाध्याय, जस्टिस शम्पा दत्त और जस्टिस राजा बसु चौधरी को स्थाई जजों के तौर पर नियुक्ति दी गई है।

Load More