कला जगत को अपूरणीय क्षति: पद्मश्री से सम्मानित रामचंद्र मांझी के निधन पर बिहार के सीएम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लौंडा नाच को विश्व में पहचान दिलाने वाले पद्मश्री से सम्मानित भोजपुरी कलाकार 92-वर्षीय रामचंद्र मांझी के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा, "उनके निधन से नृत्य, कला व संस्कृति...के क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।" वहीं, आरजेडी पटना ने लिखा, "मांझी के निधन पर समस्त आरजेडी परिवार संवेदनाएं व्यक्त करता है।"