कल्याण चौबे चुने गए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के नए अध्यक्ष, बाइचुंग को 33-1 से हराया

पूर्व भारतीय फुटबॉलर कल्याण चौबे को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) का नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने बाइचुंग भूटिया को हराया। 33 राज्य फुटबॉल महासंघों के महासचिवों ने चौबे को वोट दिए जबकि भूटिया को सिर्फ 1 वोट मिला। चुनाव पहले दिसंबर-2020 में होने थे लेकिन एआईएफएफ संविधान का मसौदा तैयार होने में देरी के कारण इसमें विलंब हुआ।