कवच कितना ही उत्तम और आधुनिक हो, युद्ध जारी रहने तक हथियार नहीं डालते: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण होने पर 'राष्ट्र को संबोधन' में शुक्रवार को कहा, "कवच कितना ही उत्तम और आधुनिक हो...सुरक्षा की पूरी गारंटी हो तो भी जब तक युद्ध चल रहा है, हथियार नहीं डालते।" उन्होंने कहा, "मेरा आग्रह है कि हमें अपने त्योहारों को पूरी सतर्कता के साथ ही मनाना है...हमें लापरवाह नहीं होना है।"