कश्मीर के पुलवामा ज़िले के एक छोटे से गांव की रहने वालीं राबिया यासिन कश्मीर की पहली महिला ट्रक ड्राइवर हैं। राबिया की 4 साल की बेटी भी है। राबिया की सास ने बताया कि उन्हें हमेशा से गाड़ी चलाने का शौक था इसलिए परिवार ने भी उनका साथ दिया और राबिया देश के कई राज्यों में ट्रक चलाती हैं।