inshorts

कश्मीर में बदला स्कूलों का समय, 19 नवंबर से लागू होगा नया शेड्यूल, जानें कितने बजे लगेगी क्लास

कश्मीर घाटी में मौसम के बदलते हालात के बीच स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर का नया शेड्यूल 19-नवंबर से लागू होगा। इसके तहत नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे और 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगी।