inshorts

कश्मीर मुद्दे को लेकर 6 सरकारें मेरे पास आईं, IB के कहने पर हाफिज़ सईद से मिला था: यासीन मलिक

कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने दावा किया है कि 1990 में उसकी गिरफ्तारी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह से लेकर मनमोहन सिंह तक की लगातार 6 सरकारों ने कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए उससे संपर्क किया था। बकौल मलिक, वह 2006 में आईबी के तत्कालीन अधिकारी के कहने पर हाफिज़ सईद समेत अन्य आतंकवादियों से मिला था।