कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, रूसी राजदूत ने कर दी लाइव बेइज़्ज़ती
एक पाकिस्तानी न्यूज़ ऐंकर को रूसी राजदूत अल्बर्ट खोरेव के सामने कश्मीर का मुद्दा उठाना भारी पड़ गया है। ऐंकर ने पूछा कि क्या यूएन के प्रस्तावों के अनुसार कश्मीर विवाद को सुलझाने में भारत की हिचकिचाहट से परमाणु युद्ध हो सकता है। खोरेव ने कहा कि रूस का मानना है कि कश्मीर विवाद द्विपक्षीय तरीके से हल किया जाए।