पाकिस्तान में 'मुल्ला जनरल' नाम से मशहूर आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने कश्मीर को लेकर कहा है, "हमारा रुख बिल्कुल साफ है। यह हमारे गले की नस थी और यह हमारे गले की नस रहेगी, हम इसे नहीं भूलेंगे।" मुनीर ने कहा, "हम अपने कश्मीरी भाइयों को उनके वीरतापूर्ण संघर्ष में नहीं छोड़ेंगे।"