कश्मीर के पुलवामा में 5 से 6 किलो आईईडी बरामद, पुलिस ने कहा- बड़ा हादसा टला

पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) में पुलिस ने आतंकवादियों के एक सहयोगी को पकड़ा है जिसकी पहचान इश्फाक अहमद वानी के रूप में हुई है। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, "पुलिस ने एक बड़े हादसे को टालते हुए अहमद के खुलासे पर 5 से 6 किलो आईईडी बरामद किया है।" पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।