inshorts

कश्मीर में 24 घंटों के भीतर मार गिराए गए जैश के 6 आतंकी, पुलिस ने बताया 'बड़ी उपलब्धि'

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कश्मीर में 24-घंटों के भीतर 2 अलग-अलग मुठभेड़ में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकवादी मार गिराए गए। पुलिस ने कहा, "यह बड़ी उपलब्धि है।" बकौल पुलिस, अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए और कुलगाम में हुई मुठभेड़ में भी 3 आतंकी मारे गए जिनमें से एक पाकिस्तानी था।