केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि कश्मीर में अल्पसंख्यकों पर हालिया हमलों से सुरक्षा एजेंसियां निपटेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर में सामान्य स्थिति लौट आई है। बकौल रिजिजू, खेल और संस्कृति दोनों के मामले में कश्मीर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और इसका लाभ सभी तक पहुंचेगा।