inshorts

कश्मीर में आतंकियों के 2 सहयोगी गिरफ्तार हुए; 3 पिस्तौल, 5 ग्रेनेड समेत कई सामान बरामद

बांदीपोरा (जम्मू-कश्मीर) में पुलिस और 26 असम राइफल्स ने साझा अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम मोहम्मद यूसुफ वानी और मंज़ूर शाह हैं। साथ ही उनके पास से मैगज़ीन समेत 3 पिस्तौल, 5 हैंड ग्रेनेड, 9 एमएम के 24 राउंड और पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के फर्ज़ी आईडी कार्ड्स बरामद हुए हैं।