कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया है कि कश्मीर में इस वर्ष हुए आतंकी हमलों में अब तक 28 नागरिकों की मौत हुई है। बकौल कुमार, मारे गए नागरिकों में 5 स्थानीय हिंदू व सिख और 2 गैर-स्थानीय हिंदू मज़दूर शामिल हैं। गौरतलब है, आतंकियों ने गुरुवार को श्रीनगर में 2 शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।