कश्मीर में डर का ऐसा माहौल 1990 के बाद से नहीं देखा: हालिया हत्याओं पर गुपकर गठबंधन

पीपल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (गुपकर गठबंधन) ने कहा कि कश्मीर में आम निवासियों की हत्या की हालिया घटनाओं ने डर का ऐसा माहौल पैदा किया है जो 1990 के दशक की शुरुआत के बाद से कभी नहीं देखा गया था। पीएजीडी के प्रवक्ता एम.वाई. तारिगामी ने कहा, "कश्मीर में मौजूदा स्थिति सरकार की नीतियों की विफलता का परिणाम है।"