कश्मीर में तेज़ बर्फीली हवाओं के बीच डटकर खड़े सैनिक का वीडियो रक्षा मंत्रालय ने किया शेयर

रक्षा मंत्रालय के पीआरओ उधमपुर ने कश्मीर में तेज़ बर्फीली हवाओं के बीच घुटनों तक बर्फ में डटे सैनिक का वीडियो ट्वीट किया है। पीआरओ ने बर्फबारी में गश्त लगाते जवानों का वीडियो भी ट्वीट कर लिखा, "इसकी तुलना पार्क में अपनी मॉर्निंग वॉक से करें!" एक यूज़र ने लिखा, "उनकी बहादुरी से किसी चीज़ की तुलना नहीं हो सकती।"