गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर) में बर्फीले तूफान में फंसे पर्यटकों को स्नो बाइकर्स द्वारा बचाने का वीडियो सामने आया है। 8 या 9 जनवरी के इस वीडियो में एक शख्स कह रहा है, "मैडम आप इधर आ जाइए, पहले बच्चों को निकालते हैं। यहां पर हालात बहुत खराब हैं, पहले बच्चे को बिठाओ, झुंड बनाकर रखो...बच्चों को बीच में पकड़ कर रखो।"