कश्मीर में बुर्का पहने एक शख्स ने सीआरपीएफ कैंप पर किया पेट्रोल बम से हमला

जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले के सोपोर कस्बे में मंगलवार शाम बुर्का पहने एक शख्स ने सीआरपीएफ के कैंप पर पेट्रोल बम से हमला किया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में शख्स को एक थैले से बम निकालकर कैंप पर फेंकते हुए देखा जा सकता है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हमलावर पुरुष था या महिला।