कश्मीर में मुठभेड़ में मारे गए 2 आतंकवादी, पुलिस ने कहा- आतंकियों के 1 सहयोगी की भी मौत

जम्मू-कश्मीर के हैदरपोरा में सोमवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को मार गिराया। इनकी पहचान समीर अहमद और आमिर के रूप में हुई है। वहीं, कश्मीर ज़ोन के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि आतंकियों की गोलीबारी में एक मकान मालिक की भी मौत हुई है जो उनके सहयोगी के रूप में काम कर रहा था।