कश्मीर में शाह के रहते हुए मनाया गया टी20 विश्व कप में पाक की जीत का जश्न: राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को ट्विटर पर एक कथित वीडियो शेयर कर लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कश्मीर में रहते हुए टी20 विश्व कप में भारत पर पाकिस्तान की जीत का वहां जश्न मनाया गया। उन्होंने कहा कि भारत विरोधी नारे लगना चिंता का विषय है और केंद्र सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।