कश्मीर में सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकियों का हमला, क्रॉस फायरिंग में आम नागरिक की मौत

अधिकारियों ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रविवार को सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकवादियों ने हमला किया जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और क्रॉस फायरिंग में एक आम नागरिक की मौत हो गई। शोपियां के एसएसपी के अनुसार, घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। शख्स की पहचान को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।