कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, कश्मीर के शोपियां ज़िले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कम-से-कम 2 आतंकी मारे गए। पुलिस ने बताया कि उनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुए और तलाशी अभियान जारी है। बकौल पुलिस, आतंकवादियों के जवाबी कार्रवाई के बाद सर्च ऑपरेशन मुठभेड़ में बदल गया।