'कश्मीर समाधान' संबंधी याचिका को लेकर एससी ने आईआईटी ग्रैजुएट पर लगाया ₹50,000 जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने कश्मीर विवाद के समाधान के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ का 4-सूत्रीय फॉर्मूला लागू करने की मांग करने वाले एक आईआईटी ग्रैजुएट याचिकाकर्ता पर ₹50,000 जुर्माना लगाया है। पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि उनकी बात सुनी जाएगी लेकिन कोर्ट का समय बर्बाद करने के लिए जुर्माना लगेगा।