कस्टम विभाग ज़ब्त किए गए सामान को कहां करता है नीलाम और लोग कैसे लगा सकते हैं बोली?

कस्टम विभाग ज़ब्त किए गए सामान के लिए एमएसटीसी के साथ मिलकर नीलामी आयोजित करता है और लोग इस्पात मंत्रालय के अधीन आने वाली एमएसटीसी की वेबसाइट पर जाकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। खुद को पंजीकृत करने के बाद लोगों को सामान के लिए बोली लगानी होती है। सबसे ऊंची बोली लगाने वाला व्यक्ति सामान खरीद लेता है।