कस्टमर ने एआई का इस्तेमाल कर सही अंडों को दिखाया खराब, स्विगी ने रिफंड कर दिए पैसे
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एक कस्टमर ने ऑर्डर किए गए सही अंडों को एआई से एडिट कर खराब दिखाकर कंपनी से रिफंड ले लिया है। दरअसल, शख्स ने एक ट्रे अंडा ऑर्डर किया था जिसमें सिर्फ एक अंडा खराब था। हालांकि, उसने जेमिनाई के नैनो एआई का इस्तेमाल कर 20 अंडों को खराब दिखाया था।