कस्टमर ने स्विगी इंस्टामार्ट से रिफंड के लिए किया स्कैम, दोस्त बोला- इसकी शिकायत होनी चाहिए

एक रेडिट यूज़र ने खुलासा किया है कि उसका दोस्त हर महीने स्विगी इंस्टामार्ट से कम-से-कम एक बार महंगे ऑर्डर करता है और फिर ‘Help’ सेक्शन में जाकर झूठा दावा करता है कि उनमें से सबसे महंगी चीज़ उसे नहीं मिली, जिसके बाद उसे तुरंत रिफंड मिल जाता है। यूज़र ने लिखा, “मुझे लगता है, इसकी शिकायत होनी चाहिए।”