आईटीबीपी के 55-वर्षीय कमांडेंट रतन सिंह सोनल द्वारा लद्दाख में 17,500 फीट की ऊंचाई पर -30°C तापमान में 60 से अधिक पुश-अप्स करने का वीडियो शेयर कर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने लिखा है, "यह किसी तरह का विश्व कीर्तिमान तो होना चाहिए।" उन्होंने कहा, "मैं अपनी डेस्क से उठकर कसरत करने के लिए प्रेरित हो गया हूं।"