कहीं आपका PF खाता इनऐक्टिव तो नहीं? 36 महीने बाद ब्याज मिलना हो जाएगा बंद
EPFO के अनुसार, अगर कोई खाता लगातार 36 महीने तक निष्क्रिय रहता है यानी उसमें कोई ट्रांज़ैक्शन (ब्याज क्रेडिट को छोड़कर) नहीं होता तो उस पर ब्याज का भुगतान बंद हो जाता है। वहीं, 55 साल की उम्र में रिटायरमेंट के बाद खाता केवल तीन साल तक ऐक्टिव रहता है। EPFO जल्द EPFO 3.0 लॉन्च करने वाला है।