कहीं ब्रेस्ट साइज़ तो नहीं बन रहा पीठ दर्द का कारण, जान लें कैसे होता है नुकसान

NIH की वेबसाइट पर छपी रिसर्च के अनुसार, ब्रेस्ट साइज़ का पीठ दर्द से संबंध होता है। बकौल रिसर्च, B साइज़ कप वाली महिलाओं में केवल 4.9% ने जबकि DD/E कप वाली 85% महिलाओं ने पीठ दर्द की शिकायत की। डॉक्टर एन जितेन्द्रन के मुताबिक, बड़े ब्रेस्ट शरीर को आगे खींचते हैं जिससे गर्दन-कंधे की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है।