कहीं यह फिल्म 'शोले' का सिक्का तो नहीं: CT 2025 में रोहित के टॉस हारने पर मज़ाक में रैना

चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत के लगातार 15वां टॉस हारने के बाद पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने मज़ाक में कहा है, "रोहित शर्मा को टॉस के सिक्के की जांच करानी चाहिए। कहीं यह 'शोले' का सिक्का तो नहीं है।" दरअसल, 'शोले' में अमिताभ बच्चन के पास एक सिक्का था जिसके दोनों ओर एक ही चेहरा था।