कहां रखा गया है विदेशों से भारत वापस लाया गया 64,000 किलो सोना?
आरबीआई ने भू-राजनीतिक दबाव के बीच वित्त वर्ष 2025-2026 की पहली छमाही (मार्च-सितंबर) में विदेशों में रखे सोने में से 64,000 किलो भारत वापस मंगवा लिया है। विदेश से आया सोना आरबीआई ने मुंबई व नागपुर में मौजूद 'गोल्ड वॉल्ट' में सुरक्षित रखा है। सितंबर के आंकड़ों के अनुसार, आरबीआई के पास 880.8 टन सोना है।