सेबी के चेयरमैन तुहिन कांता पांडेय के लिए मुंबई के प्रभादेवी में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया गया है। रजिस्ट्रेशन दस्तावेज़ों के अनुसार, रुस्तमजी क्राउन नामक इस प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट में 3,000 वर्ग फीट का 5 बेडरूम वाला अपार्टमेंट लिया गया है जिसका मासिक किराया ₹7 लाख है। बकौल रिपोर्ट्स, यह किराया हर साल 5% की रफ्तार से बढ़ेगा।