कहां हैं लाडोनिया, वेस्टार्टिका और सेबोर्गा जिनके यूपी में चल रहे थे फर्ज़ी दूतावास?

गाज़ियाबाद (यूपी) में बिना मान्यता वाले माइक्रोनेशन लाडोनिया, वेस्टार्टिका और सेबोर्गा के फर्ज़ी दूतावास चलाने के आरोप में हर्षवर्धन जैन नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। वेस्टार्टिका, अंटार्टिका का एक निर्जन क्षेत्र है और लाडोनिया, स्वीडन का एक क्षेत्र है। वहीं, इटली के एक क्षेत्र का नाम सेबोर्गा है जो फ्रांस के बॉर्डर के पास है।