कहां है भारत का 'मिनी ब्राज़ील' जिसका पीएम मोदी ने इंटरव्यू में किया ज़िक्र?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ इंटरव्यू में शडहोल (एमपी) ज़िले का ज़िक्र किया जहां फुटबॉल पीढ़ियों से खेली जा रही है। उन्होंने बताया कि लोग उस ज़िले को भारत का 'मिनी ब्राज़ील' कहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पूरा गांव फुटबॉल के लिए समर्पित है और वहां से राष्ट्रीय स्तर के करीब 80 खिलाड़ी निकले हैं।