inshorts

कहां है भारत के 5 मशहूर बौद्ध मठ?

भारत के 5 मशहूर बौद्ध मठों में लद्दाख में द्रुक्पा वंश का हेमिस बौद्ध मठ, लेह से लगभग 19 किलोमीटर पूर्व में थिकसे मठ और हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बना बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा का घर त्शुगलाखांग मठ शामिल है। वहीं, दार्जिलिंग में सबसे पुराना तिब्बती बौद्ध मठ घूम और कर्नाटक के बायलाकुप्पे का नामद्रोलिंग मठ भी मशहूर हैं।