कहा था PM से मिलने जा रहा हूं: दिल्ली विधानसभा का गेट तोड़कर कार घुसाने वाले आरोपी का भाई
'आज तक' के अनुसार, दिल्ली विधानसभा में गेट तोड़कर कार अंदर घुसाने वाले आरोपी सरबजीत सिंह के भाई ने बताया कि सरबजीत यह कहकर निकला था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जाने रहा है। उन्होंने कहा कि सरबजीत की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं है और हर साल फरवरी-मई के बीच उसकी हालत बिगड़ जाती है।