कह नहीं सकते कि यह हमारी है: ऑस्ट्रेलिया के बीच पर मिली विशालकाय वस्तु को लेकर इसरो

ऑस्ट्रेलिया के बीच पर मिली विशालकाय वस्तु के भारत के तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 के रॉकेट का मलबा होने के दावों पर इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जब तक हम इसका परीक्षण न कर लें तब तक हम पुष्टि नहीं कर सकते कि यह हमारी है।" बकौल सोमनाथ, यह ज़रूर एक रॉकेट का हिस्सा है।