अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के एक मॉल में सोमवार को दलित समुदाय के एक सफाई कर्मचारी से कहासुनी के बाद एक सुरक्षाकर्मी ने कथित तौर पर अपने लाइसेंसी हथियार से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार ज़ब्त कर लिया है। बकौल पीड़ित परिवार, आरोपी अकसर पीड़ित को जातिसूचक शब्दों से परेशान करता था।