inshorts

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। मुर्मू के पदभार ग्रहण करने के बाद यह पहली बार है जब सोनिया गांधी ने उनसे मुलाकात की है। गौरतलब है कि 25 जुलाई 2022 को द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी।