inshorts

कांग्रेस एमएलसी ने यूपी में सरकार से मांगा ‘चूल्हा’, कहा- एलपीजी से सस्ती हैं लकड़ियां

कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने एलपीजी सिलिंडरों की बढ़ी कीमतों का हवाला देते हुए अपने सरकारी आवास पर 'चूल्हा' लगाने की मांग की है। बिल्डिंग प्रभारी से उन्होंने कहा, "डालीबाग में मेरे आवास पर चूल्हा लगवाएं...क्योंकि एलपीजी की तुलना में लकड़ी और कोयला सस्ता है।" बकौल एमएलसी, चूल्हे पर खाना बनाने का एक महीने का खर्च ₹500 ही है।