केरल में 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए ₹2,000 न देने वाले सब्ज़ी विक्रेता को धमकाने के आरोप में 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। केरल कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधाकरण ने कहा कि पार्टी 'स्वेच्छा से मिलने वाला चंदा ले रही है' और कार्यकर्ताओं का व्यवहार 'अक्षम्य' है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।