कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी एक बार फिर कोविड-19 से हुईं संक्रमित
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को बताया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। रमेश ने ट्वीट किया है, "वह (सोनिया) सरकार द्वारा जारी...(कोविड-19) संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।" इससे पहले इस साल जून में भी सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं।