कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का पुनर्गठन किया जिसकी कमान फिर से पूर्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी को ही सौंपी गई है। बयान के मुताबिक, 5-सदस्यीय समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी भी सदस्य के रूप में शामिल होंगी। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को इस बार समिति में शामिल नहीं किया गया है।