कांग्रेस के खाते फ्रीज़ किए जाने की हमें जानकारी है, चुनाव प्रचार करना मुश्किल होगा: अमेरिका
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है, "हमें आयकर विभाग द्वारा कथित तौर पर कांग्रेस के कुछ बैंक खाते फ्रीज़ किए जाने की जानकारी है। इसके चलते आगामी चुनावों में कांग्रेस के लिए प्रचार करना चुनौतीपूर्ण होगा।" इससे पहले अमेरिका ने कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की रिपोर्ट्स पर उसकी नज़र है।