'न्यूज़18' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार सुनील कनुगोलू ने राजस्थान में पार्टी के करीब 50% मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जाने का सुझाव दिया है। बकौल रिपोर्ट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चाहते हैं कि पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट और राजेंद्र गुढ़ा की नाराज़गी के समय उनका साथ देने वाले 121 विधायकों के टिकट नहीं काटे जाने चाहिए।