कांग्रेस के विधायकों की शिकायत के बाद छत्तीसगढ़ में 2 पत्रकार गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह और कुलदीप जुनेजा की शिकायत पर पुलिस ने एक वेब पोर्टल चलाने वाले पत्रकार और उसके असिस्टेंट को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने विधायकों के खिलाफ 'भ्रामक और आधारहीन' खबर प्रकाशित की। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।