मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी का बर्फ से खेलते वीडियो वायरल होने पर कहा, "ये शांति की बर्फबारी है।" उन्होंने कहा, "उनकी (कांग्रेस) सरकार में कश्मीर में आग बरसती थी, हमारी (बीजेपी) सरकार में वहां बर्फ बरस रही है।" बकौल मिश्रा, कश्मीर में गोलीबारी का माहौल नहीं है।