कांग्रेस ने पीएम मोदी को दी राहुल की तरह दक्षिण से चुनाव लड़ने की चुनौती, कहा- डरिए मत

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी की तरह दक्षिण भारत से लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए कहा है, "हम तो प्रधानमंत्री से कह रहे हैं कि डरो मत, दक्षिण से लड़ो।" उन्होंने कहा, "जैसे राहुल में हिम्मत है कि वह दक्षिण और उत्तर से चुनाव लड़ते हैं, प्रधानमंत्री दक्षिण से क्यों नहीं लड़ते?"